Wednesday, October 16, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
कैंप ऑफिस मंडी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विक्रमादित्य सिंहनौणी के मधुमक्खी केंद्र ने जीता सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कारविधान से समाधान कार्यक्रम के तहत विधिक सेवाएं जागरूकता शिविर आयोजितहिमाचल की जनता कांग्रेस से हिसाब मांग रही है, केंद्र से आए 2197.26 करोड़ : राकेश जम्वालउप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता   का शुभारंभ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आपदा प्रबंधन का दिया संदेशबच्चों के शारीरिक विकास में खेलकूद गतिविधियां महत्वपूर्ण - रोहित ठाकुरशिक्षा का सही उद्देश्य सिर्फ अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण और मूल्य आधारित शिक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है
-
हिमाचल

उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग ) प्रतियोगिता   का शुभारंभ

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | October 15, 2024 05:57 PM
ऊना, 
 
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (मंगलवार) को राज्य स्तरीय अंडर 19 (बालक वर्ग) प्रतियोगिता का राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों (लाहौल स्पीति को छोड़कर) और 5 स्पोर्ट्स  होस्टल -नादौन, पपरोला,  रोहडू, सुंदरनगर व ऊना के कुल 730  छात्र भाग ले रहे हैं। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में  फुटबॉल, हॉकी, बास्केटबॉल और हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने खिलाडियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारग सस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

शिक्षा क्षेत्र पर खर्चे जा रहे 9800 करोड़
उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सभी खलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई की वे आने वाले समय में खेल जगत में अपनी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव के लिए प्रयासरत है। प्रदेश में  स्कूलों की संख्या बढ़ाने की बजाय गुणवतायुक्त और जीवनोपयोगी शिक्षा पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसी मकसद से सरकार ने पिछले साल की तुलना में इस बार  शिक्षा  बजट में 1 हजार करोड़ की बढोतरी की है। प्रदेश में इस बार शिक्षा क्षेत्र के सुदृढी़करण पर लगभग 9800 करोड़ व्यय किये जा रहे हैं।
 
बीजेपी नेताओं को नसीहत
श्री अग्निहोत्री ने प्रदेश के आर्थिक दिवालिया होने की अफवाहें फैलाने वाले बीजेपी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उनको यह पता होना चाहिए कि सरकार ने अकेेले शिक्षा क्षेत्र में ही जब इतनी बड़ी बढोतरी की है, तो यह प्रदेश की मजबूत आर्थिक स्थिति की ही बानगी है। उन्होेंने कहा कि प्रदेश में कुछ स्कूलों के बंद किए जाने पर स्पष्ट किया कि सरकार ने ऐसे स्कूलों को बन्द किया है जिनमें बच्चों की जीरो एडमिशन है। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होगी नए स्कूल खोले जाएंगे। ऊना विधान सभा क्षेत्र के बसदेहड़ा में कॉलेज खोलने की प्रतिबद्धता दोहराई। 
 
हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र में एक राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है। पहले चरण में प्रदेश में 18 डे बोर्डिंग स्कूलांे को मंजूरी दी गई है, इनमें 8 लगभग बन कर तैयार होने को हैं।
 
खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत कोटा
 उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों में पदक विजेताओं और प्रदेश व देश का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 3 प्रतिशत कोटे का प्रावधान किया है। इसके अलावा खिलाड़ियों को सम्मान राशि में भी बढ़ोतरी की गई है। पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाले ऊना के अंब के निषाद कुमार को सरकार ने 3 करोड़ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की है।
इस दौरान सहायक निदेशक शारीरिक शिक्षा तिलक सिंह ने खेल सम्बंधी ब्यौरा दिया व उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।  उप निदेशक उच्च शिक्षा ऊना राजेंद्र कौशल ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया।
इस अवसर पर ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रधानाचार्य सुरेंद्र कौंडल, उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सोम पाल धीमान व अन्य गण मन उपस्थित रहे।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और हिमाचल खबरें
कैंप ऑफिस मंडी में लोगों की समस्याएं सुनने पहुंचे विक्रमादित्य सिंह नौणी के मधुमक्खी केंद्र ने जीता सर्वश्रेष्ठ केंद्र पुरस्कार विधान से समाधान कार्यक्रम के तहत विधिक सेवाएं जागरूकता शिविर आयोजित हिमाचल की जनता कांग्रेस से हिसाब मांग रही है, केंद्र से आए 2197.26 करोड़ : राकेश जम्वाल नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आपदा प्रबंधन का दिया संदेश बच्चों के शारीरिक विकास में खेलकूद गतिविधियां महत्वपूर्ण - रोहित ठाकुर शिक्षा का सही उद्देश्य सिर्फ अंक प्राप्त करना नहीं है, बल्कि चरित्र निर्माण और मूल्य आधारित शिक्षा पर भी ध्यान देना जरूरी है कर्मचारियों ने खेल एवं सांस्कृतिक मीट में दिखाई प्रतिभा बिंदल ने कांग्रेस पर कसा तंज बड़े मियां तो बडे़े मियां छोटे मियां सुभानल्लाह रोहड़ू के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
-
-
Total Visitor : 1,68,20,073
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy